Upanshu Singhal 的个人资料Aisa hi hoon Mein照片日志列表更多 工具 帮助
8月9日

Movie Review : Singh is King

मूवी: Singh is King
कास्ट: अक्षय कुमार, कैटरिना कैफ, जावेद जाफरी, रणवीर शौरी, सोनू सूद, ओम् पुरी, किरण खैर, नेहा दुपहिया, यशपाल शर्मा.
निर्देशक: अजीम बज्मी
म्यूजिक: प्रीतम.

भाई भारत में आजकल Singh is King ही हैं। संसद में मनमोहन सिंह, क्रिकेट में हरभजन सिंह, टेलिविज़न पर कॉमेडी शो के किंग सिध्हू पाजी, और फ़िल्म में अपना अक्षय किंग। पिछले कई हफ्तों से इन सिंहो ने धूम मचाई हुई हैं, मनमोहन सिंह ने अपने आप को किंग साबित कर तीन २२ जुलाई को। मनमोहन सिंह जी सिंह बने हुए अपनी सादगी से, दूसरी राजनितिक दलों को दिखा दिया की भाई हमसे घोडो के शिकार में कोई जीत नही सकता। हरभजन ने साबित कर दिया IPL और श्रीलंका में, हरभजन से श्रीसंत ने पंगा लिया तो हरभजन ने भी अपने को सिंह साबित कर दिया। सिध्हू पाजी ने लगातार ४ साल बिना बात हस हस कर कॉमेडी का समां बाँध कर। अक्षय ने सिंह बनकर दिखा दिया Singh is King में, और अक्षय ने तो गोविंदा के बाद अपने को कॉमेडी में अपने को किंग साबित कर दिया हैं।

मूवी की कहानी कुछ इस तरह हैं की, अबे मूवी में कहानी तो हैं ही नही, सिर्फ़ सिंह ही सिंह हैं, और सिंहो के मस्त जोकस हैं। सही में यार इतने सिंह मैंने आजतक किसी हिन्दी मूवी में नही देखे जितने इसमे देखे। अंडरवर्ल्ड किंग भी सिंह, उसके गुर्गे भी सिंह, उसको बचाने वाला भी सिंह, फ़िर भी पंजाब में बवाल मचा हुआ हैं, न जाने क्यों। आजतक किसी मूवी में सिंह बदमाश देखा हैं? ओह, शायद इसीलिए इतना बवाल मचा हुआ हैं, भाई समझो की ये मूवी हैं, इतना बवाल तो अपने मनोज कुमार जी ने नही किया ॐ शान्ति ॐ के लिए।


चलो कुछ कहानी बनाते हैं, सुना हैं की अक्की भाई को १ ट्रक के पीछे Singh is King लिखा दिख गया, तो उन्होंने निर्देशक साहब को बोला की यार इस टाइटल के ऊपर कोई मूवी बनाओ, अब निर्देशक ने बना दी मूवी इस पर। सिंह लखपत सिंह को भेज दिया ऑस्ट्रेलिया और उसको बना दिया वहा का अंडरवर्ल्ड किंग Lucky सिंह। अब पंजाब की पिंड में उसकेमाँ बाप को मरने से पहले उससे मिलना हैं, तो पिंड का मुंडा हैप्पी सिंह निकल लेता हैं उसको वापस लाने के लिए, अब सोचो की क्या वो Lucky सिंह को वापस लेकर आएगा। भाई, इस मूवी में सोचना पड़ेगा क्या? हैप्पी सिंह लोगो की मदद करता हैं, इस मदद के चक्कर में वो बन जाता हैं अंडरवर्ल्ड किंग। लेकिन मुन्नाभाई स्टाइल में वो सब गैंग वाले सिंहो को सुधार देता हैं। बीच में Triangle रोमांटिक एंगल भी


अक्की किंग की कॉमेडी शानदार हैं, और बहुत ही सोना सिंह लगा हैं पगरी बहुत शानदार बंधी हैं। बीच बीच में जो लीचड़ पना किया हैं वो अक्की किंग ही कर सकता हैं। कैटरिना तो हैं ही शानदार, लेकिन उनसे ज्यादा रोल नेहा दुपहिया का लगता हैं। जावेद जाफरी की भी अपनी स्टाइल हैं, बिना अपना शानदार डांस भी दिखाया हैं। रणवीर शोरी के साथ आजकल विनय पाठक नही नजर आते, और जरूरी ही नही की आप हमेशा उनसे कॉमेडी की आशा ही रखे। पहले आजा नचले में हिरोइन से प्यार हुआ, फ़िर, और इस बार सिंह बीच में आ गया। ओम् पर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में बिल्कुल ही गायब। किरण खेर का रोल १ दम सेट हो गया हैं, अच्छी माँ, और हिरोइन की मान हों तो और भी अच्छी हो जाती हैं।


पहली बार हिन्दी मूवी ने Egypt के दर्शन हुए, ऑस्ट्रेलिया तो खेर अब स्विट्जरलैंड उर गया बहुत। गाने ठाक हैं, १ गाना हैं "भूतनी के", क्या हो गया हैं दलेर पाजी को, लेकिन वो भी तो ठहरे पञ्जाबी पॉप के किंग।


कुल मिला कर अक्की कॉमेडी किंग से जो आशाएं थी, वो सही रही, 1st day मूवी देखने का मजा ही कुछ और हैं, पब्लिक बहुत जोश में रहती हैं, अक्की किंग पर खूब तालियाँ, और कैटरिना पर खूब सीटियाँ, टाइटल सोंग पर पब्लिक का जोश, वाह भाई वाह।

Disclaimer: Kripya is review ko padkar movie dekhne na dekhne ka aadhar na banaye। Movie jaisei bhi lage, apan uski koi jimmedari nahilenge. Aapka koi bhi statement hame ya hamre keyboard ya hamari prernako offensive feel kara sakta hein. Aur kripya comments is blog perchode.